Live

तिरहुत मुख्य नहर का हो रहा पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग

मुजफ्फरपुर के मरवन, कुढनी और मुसहरी प्रखंडों के कृषकों को मिलेगा लाभ

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार के जल संसाधन विभाग द्वारा तिरहुत मुख्य नहर के 214.68 किमी से 223.11 किमी तक का पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य कराया जा रहा है। योजना का कार्यान्वयन तेजी से कराया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत तिरहुत मुख्य नहर के 214.68 किमी से 223.11 किमी तक का भाग लाइंड हो सकेगा, जिससे नहर तल में गाद के समस्या में कमी आएगी एवं नहर में प्रवाहित होने वाले जलश्राव में वृद्धि होगी।

मुख्य नहर में जलश्राव में वृद्धि होने के फलस्वरूप इसके निचली भाग में निर्माणाधीन नहर एवं इसके वितरण प्रणाली में पर्याप्त मात्रा में जलश्राव उपलब्ध हो सकेगा तथा नहरों के अंतिम छोर तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस योजना के पूर्ण होने से मुजफ्फरपुर जिला के मरवन, कुढनी एवं मुशहरी प्रखंडों के कृषक लाभान्वित होंगे।

इस तरह तिरहुत मुख्य नहर के पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य से मुजफ्फरपुर जिला में सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के साथ ही किसानों की आय और जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें