BREAKING NEWS
रील्स बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- सिनेमा बनाना है तो जॉइन करें थिएटर
खगड़िया: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रील्स और वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को रील्स या सिनेमा बनाना है, उन्हें थिएटर जॉइन कर लेना चाहिए, क्योंकि स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए होता है। शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आदर्श स्थिति में स्कूल आना चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों के चेहरे और व्यवहार में गुरु का भाव दिखना चाहिए। जब शिक्षक में गुरु का भाव होगा, तभी बच्चे उन्हें अपना आदर्श मानकर शिष्य बनेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर भी शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को स्लिप ऑफ टंग बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री संगठित अपराध के खात्मे की बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया ने मुख्यमंत्री के बयान को दूसरे संदर्भ में पेश किया।
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार में पहले के शासनकाल की तुलना में संगठित अपराध पर नियंत्रण की दिशा में काम हुआ है। उनके इस बयान के बाद शिक्षकों की सोशल मीडिया गतिविधियों और मुख्यमंत्री के बयान को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक चर्चा तेज हो गई है।
खगड़िया से स्वतंत्रता सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।