Live

Bihar News

बिहार में 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भर्ती रद्द, नोटिफिकेशन जारी, जानिए आखिर क्या है बड़ी वजह

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार में 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHS) की भर्ती रद्द हो गयी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बहाली को रद्द कर दिया है। इस सिलसिले में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

जानिए अधिसूचना में क्या है लिखा?

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि 'कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 रिक्त पदों के विरुद्ध प्रकाशित विज्ञापन को अपरिहार्य कारणवश रद्द कर दिया गया है। अब इन पदों पर भर्ती फिर से शुरू होगी या नहीं, इसके बारे में आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर कुछ दिनों बाद सूचना जारी की जाएगी।'

विदित है कि इस वैकेंसी में जनरल कैटेगरी के लिए एक भी सीट नहीं थी। इसे लेकर बिहार में काफी हंगामा हो रहा था। माना जा रहा है कि इसी के चलते वैकेंसी को रद्द कर दिया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें