Live

शर्मसार..

अमेरिका में पदक दिलाने वाली महिला फुटबॉलर के साथ रे प की कोशिश..

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-बड़ी खबर बिहार के सीवान से है..जहां इंटरनेशनल स्तर पर भारत को पदक दिलाने वाली महिला फुटबॉलर के साथ रेप की कोशिश की गई है...आरोपी ने उसे जबरदस्ती घसीटते हुए खेत की तरफ ले गया..पर महिला खिलाड़ी के शोर की वजह से दूसरे लोग मौके पर पहुंच गए जिससे उसकी जान और इज्जत बच सकी.आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता ने डीएम से मुलाकात की आवेदन दी है.वही डीएम ने भी सुरक्षा के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

पीड़िता ने बताया कि वह गांव में ही टहल रही थी। इसी दौरान गांव के ही बिट्टू कुमार यादव ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए सरसों के खेत में ले गया। फिर जबरदस्ती करने की कोशिश की। गाली देते हुए कहा कि तुम ज्यादा खिलाड़ी बनती हो, इज्जत लूट लेंगे।हालांकि उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। चीख सुनकर आसपास की महिलाएं खेत की तरफ दौड़ीं। गांव की महिलाओं को पास आता देख आरोपी ने उसके सिर और सीने पर लात-घूंसों से पीटा। फिर वहां से भाग गया। आरोपी ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।

बताते चलें कि पीड़ित महिला खिलाड़ी अमेरिका में आयोजित पहले स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड कप-2022 में भारत यूनिफाइएड फीमेल फुटबॉल टीम की तरफ से खेलनेवाली टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था.वहीं उसने बिहार स्टेट फुटबॉल टीम की तरफ से उड़ीसा में भी खेली है।राजस्थान में आयोजित 65 वें नेशनल स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भी उसने बेहतर प्रदर्शन की थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें