Live

Bihar Politics

रणवीर नंदन के इस्तीफे के बाद गरमायी बिहार की सियासत, खुलकर समर्थन में आयी बीजेपी, जेडीयू ने दिया बोझ करार

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन को लेकर बिहार की सियासत अब गरमाती जा रही है। EX MLC रणवीर नंदन के समर्थन में अब खुलकर बीजेपी आ गयी है।


खुलकर समर्थन में आयी बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने रणवीर नंदन का समर्थन करते हुए जनता दल यूनाइटेड पर निशाना साधा है और कहा कि एक-एक कर सभी जेडीयू के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की वजह से जेडीयू लगातार कमजोर हो रही है।


जेडीयू ने दिया बोझ करार

वहीं, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन के इस्तीफे पर जेडीयू ने खुशी व्यक्त की है और उन्हें बोझ करार दिया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि जेडीयू ने रणवीर नंदन को बहुत कुछ दिया है और बिना चुनाव लड़े विधान पार्षद बनाया लेकिन उन्होंने पार्टी को कुछ नहीं दिया है। वह पार्टी के लिए बोझ के समान थे। उनके साथ जेडीयू का वार्ड स्तर का नेता भी नहीं जाएगा।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें