BREAKING NEWS
रांची में SSC की परीक्षाएं 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक, तीन केंद्रों पर तीन पालियों में होगा आयोजन
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, भीड़ जुटाने, हथियार रखने और लाउडस्पीकर बजाने पर रहेगी रोक
रांची:कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र), कोलकाता की ओर से रांची में 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा तीन केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा
संभावित भीड़ और विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ने BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने, लाउडस्पीकर बजाने, हथियार लेकर चलने और बैठक या आमसभा आयोजित करने पर रोक रहेगी।
यह आदेश 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रांची के तीन परीक्षा केंद्र
कैपस्टोन टेक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर, कांके।
आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, दलादिली।
SDZ इन्फोटेक-1, रामपुर, गेंरके।
इन परीक्षाओं का होगा आयोजन
सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज परीक्षा, 2026।
सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एंड CAPFS परीक्षा, 2025।
जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन) परीक्षा, 2026।
जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।
रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।