Live

BREAKING NEWS

रांची में राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, आर्म्स सप्लायर जियाउल हबीब गिरफ्तार; अब तक 6 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

D
Deepak Kumarलेखक

मुठभेड़ में घायल अपराधी समेत पांच की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मिली एक और सफलता,चार पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद
रांची: राजधानी रांची में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गैंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में घायल अपराधी समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गैंग के कथित आर्म्स सप्लायर जियाउल हबीब को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य कुमार, मोहित पासवान, ऋषभ कुमार, शौरभ कुमार और आर्म्स सप्लायर जियाउल हबीब शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, आठ राउंड जिंदा कारतूस, पांच मैगजीन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस की जांच में जियाउल हबीब की भूमिका राहुल दुबे गैंग को हथियार सप्लाई करने के मामले में सामने आई है। पुलिस इस गिरफ्तारी को गैंग के हथियार सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ अहम कामयाबी मान रही है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से राहुल दुबे गैंग के हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

रांची से नैयर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें