Hindi News / रांची में हॉकी प्रशिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला

JHARKHAND NEWS : रांची में हॉकी प्रशिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला

Edited By:  |
RANCHI ME HOCKEY PRASHIKSHO KI TEEN DIWASIYA KARYSHALA

रांची: हॉकी इंडिया,हॉकी झारखंड और खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी प्रशिक्षकों की तीन दिवसीय कार्यशाला रविवार को रांची में शुरू हुई.मोरहाबादी के मरांग गोमके हॉकी स्टेडियम में कार्यशाला के दौरान हॉकी की बारिकियां बतलायी जा रही हैं. कार्यशाला का उद्घाटन हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने किया.उन्होंने कहा कि झारखंड की भूमि हॉकी के लिए काफी उर्वरा युक्त हैं.यहां से दर्जनों हॉकी खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कर भी रहे हैं. झारखंड से और अधिक हॉकी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे यही कार्यशाला का उद्देश्य है.विशेष कार्यशाला में 73 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं.