Live

BIG BREAKING

रामगढ़ हादसे में 13 लोगों की मौत पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन और बिहार के CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक

D
Deepak Kumarलेखक

रामगढ़/पटना:झारखंड के रामगढ़ जिले में NH-33 पर पैंकी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत से झारखंड और बिहार में शोक की लहर है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही हादसे में घायल व्यक्ति के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी रामगढ़ हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

रामगढ़ की इस भीषण दुर्घटना ने 13 परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। नालंदा में मातम पसरा है, वहीं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता जताई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें