राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे दरभंगा : संजय सरावगी की मां के श्राद्धकर्म में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि
Edited By:
|
Updated :24 Feb, 2026, 03:36 PM(IST)
दरभंगा: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को दरभंगा स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पहुंचे. उन्होंने सरावगी की दिवंगत माता स्वर्गीय राधा देवी सरावगी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
इस अवसर पर राज्यपाल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सारी संवेदनाएं सरावगी परिवार के साथ है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें.
राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा. बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे,जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.