Live

राज्यभर के बिल्डिंगों का होगा फायर ऑडिट

धनबाद अग्निकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में अगलगी की घटना में 14 लोगों की मौत मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह एवं न्यायाधीश दीपक रोशन की खंडपीठ में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को पूरे राज्य भर के बिल्डिंगों का फायर ऑडिट करने निर्देश दिया है.

धनबाद अग्निकांड मामले में अदालत ने सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता से पूछा कि घटना कैसे घटी. महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में दीये से आग लगी थी. उपायुक्त की अध्यक्षता में 2 कमेटी का गठन हुआ है. आग लगने की वजह एवं हुए नुकसान की कमेटी जांच करेगी. वहीं अदालत ने मामले में राज्य सरकार को पूरे राज्य भर के बिल्डिंगों का फायर ऑडिट करने निर्देश दिया है. साथ ही मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिये. अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 17 फरवरी मुकर्रर की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें