Live

BIHAR NEWS

राज्य स्तरीय भूमि अधिकार सम्मेलन 30 सितम्बर को दरभंगा में, किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के अधिकार एवं समस्याओं पर होगी चर्चा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: किसान सभा के राज्य वित्त सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि किसान, खेतमजदूरों का राज्य स्तरीय भूमि अधिकार सम्मेलन30सितम्बर को प्रेक्षागृह, लहरियासराय, दरभंगा में होगा. लगभग एक हजार किसान - खेत मजदूर शामिल होंगे.

सम्मेलन के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले, ऑल इण्डिया खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विक्रम सिंह होंगे. राज्य से किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह विधायक अजय कुमार, राज्य महासचिव विनोद कुमार, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार तथा खेतिहर ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव रामाश्रय महतो, राज्य अध्यक्ष रंगलाल पासवान सहित अन्य वक्ता होंगे.

राज्य के किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के अधिकार एवं समस्याओं पर चर्चा होगी. जिलों से आये प्रतिनिधि अपने - अपने विचार व्यक्त करेंगे. सम्मेलन में आगे की आंदोलन की घोषणा की जाएगी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें