BREAKING NEWS
राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड फ्रेंडली रग्बी मुकाबला, पुरुषों में न्यूजीलैंड तो महिलाओं में भारत की जीत
राजगीर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नालंदा के राजगीर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फ्रेंडली रग्बी मैच का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुकाबले का उद्घाटन किया। इस दौरान पुरुष और महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड ने भारत को32-0 से हराया, जबकि महिला वर्ग में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को17-0 से शिकस्त दी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
राजगीर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को भारत-न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में देखा गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मैच का उद्घाटन करते हुए मुकाबले की आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान रग्बी शब्द के उच्चारण में मुख्यमंत्री कुछ पल के लिए लड़खड़ाते नजर आए।
पुरुष मुकाबले में न्यूजीलैंड का दबदबा
कार्यक्रम के पहले मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष टीमें आमने-सामने आईं। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को32-0 से हरा दिया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और भारत को कोई अंक हासिल नहीं करने दिया।
महिला टीम ने भारत को दिलाई जीत
पुरुष मुकाबले के बाद भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को17-0 से पराजित किया। महिला टीम की जीत से भारतीय खेमे में उत्साह देखने को मिला।
खेल संबंधों के100साल पूरे होने का प्रतीकात्मक आयोजन
पुरुष और महिला टीमों के मुकाबलों के बाद दोनों देशों की टीमों के बीच फ्रेंडली मैच भी आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को प्रोत्साहित करना और रग्बी को बढ़ावा देना रहा।
राजगीर में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से बिहार में खेल गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। पुरुष वर्ग में न्यूजीलैंड की जीत और महिला वर्ग में भारत की सफलता ने मुकाबले को यादगार बना दिया।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।