Live

BREAKING NEWS

राजधानी रांची में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

D
Deepak Kumarलेखक

रांची:राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी गला रेतकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,लक्ष्मी नारायण मुंडा के अंचल कार्यालय नहीं पहुंचने पर अधिकारियों को चिंता हुई। उनसे संपर्क करने के लिए फोन किया गया,लेकिन काफी देर तक फोन की घंटी बजती रही और कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए लोग उनके घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। राजस्व कर्मचारी का शव जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

रांची से नैयर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें