Live

Bihar

दुर्गापूजा को लेकर रजौली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों को सुरक्षा का दिया भरोसा, हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :दुर्गा पूजा के मद्देनजर नवादा के रजौली में पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च किया। थाना परिसर से निकले मार्च का नेतृत्व रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने किया। उनके साथ रजौली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी थे।

पुलिस बलों ने मार्च करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारे का संदेश दिया। शहर के अस्पताल रोड, संगत मोड़, बीच बाजार, नीचे बाजार बजरंगबली चौक रोड, रजौली बस स्टैंड आदि मार्गों का भ्रमण करते हुए लोगों को पुलिस की उपस्थिति और सुरक्षा का अहसास कराया।

एसडीपीओ ने लोगों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई। कहा गया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का खलल डालने पर उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक तैयारी की गयी है।

सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बलों और दंड अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। फ्लैग मार्च में स्वॉट व जिला पुलिस के जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रजौली थानों की पुलिस भी फ्लैग मार्च में शामिल थी। वहीं, स्वॉट के जवानों के एसआई के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सायरन देते हुए रविवार की दोपहर फ्लैग मार्च किया।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों और अधिकारियों ने रेड लाइट और सायरन के साथ शहर के कई संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। वहीं, मौके पर पीएसआई रौशन कुमार के साथ कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें