रफ्तार का कहर : खगड़िया में तीन अलग अलग इलाके में सड़क हादसे में 5 की मौत
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां जिले में सोमवार को 3 अलग अलग क्षेत्रों में सड़क हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई. महेशखूंट थाना क्षेत्र में बाइकसवार 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की जान गई.
पहली घटना चैधा दुर्गा मंदिर के पास हुई जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइकसवार 2 युवकों को कुचला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि दोनों शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.
वहीं दूसरी घटना महेशखूंट थाना इलाके में ही सपाहा के पास हुई है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा जिससे 30 साल के अमरेश सिंह की मौके पर मौत हो गई. इससे पहले सोमवार को ही मुफस्सिल थाना इलाके में सड़क दुर्घटना हुई थी. इसमें बेगूसराय जिले के दो युवकों की मौत हुई थी. इस तरह जिले में आज सुबह से अब तक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.