Live

रफ्तार का कहर

रोहतास में तीन अलग अलग सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रोहतास:बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अग्रेतर कार्रवाई में लग गई.

पहली घटना डिहरी के मनौरा गांव के पास बालू लदे अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना नोखा थाना इलाके के सतरबीघवा में खड़ी पिकअप में ऑटो की टक्कर से युवक की मौत हो गई और महिला चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां सभी इलाजरत हैं.

तीसरी घटना नोखा थाना इलाके में हुई जहां बालू लदे हाइवा ने युवक को रौंद दिया जिससे राजपुर मंगरवलिया के रहने वाले आफताब आलम की मौत हो गई. जिले में लगातार तीन सड़क हादसे के बाद लोगों में कोहराम मच गया. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें