Hindi News / चैनपुर विधानसभा के नौघरा में मंत्री मो. जमा खान से की मुलाकात

पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे कैमूर : चैनपुर विधानसभा के नौघरा में मंत्री मो. जमा खान से की मुलाकात

Edited By:  |
purwa cm nitish kumar pahunche kaimur

कैमूर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को कैमूर के चैनपुर विधानसभा के नौघरा पहुंचे जहां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो.जमा खान के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने छत के ऊपर से हाथ हिला कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. और कहा कि मैं यहां जमा खान से मिलने आया हूं इनसे मेरा संबंध है.

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि आज उनके बेटे निशांत कुमार का नॉमिनेशन था लेकिन उनका बेटा मतलब कुछ नहीं पूरा बिहार उनका बेटा परिवार है. जिसके बेटे का नामांकन वह एक छोटे से कार्यकर्ता के घर उनके परिवार से मिलने के लिए आए. देश में ऐसा नेता नहीं होगा.

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि जनाब नीतीश कुमार जी से बात हुई जो योजना सारा काम उन्होंने आदेश किया था सभी योजना जमीन पर उतर चुका है,बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज का काम भी शुरू हो जाएगा.

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट—