Live

BIHAR NEWS

पूर्णिया में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभिन्न पूजा पंडालों में किया मां दुर्गा का दर्शन और राज्यवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पूर्णिया : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मंगलवार को पूर्णिया में विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां का दर्शन किया और राज्यवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मंत्री ने इसी कड़ी में पूर्णिया के गोकुल कृष्ण ठाकुर बाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की जहां के कमिटी सदस्यों ने चुनरी ओढा कर उन्हें स्वागत किया.

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता को मां भगवती का आशीर्वाद मिले और सुख समृद्धि वैभव वापस आए, इसके लिए मां से कामना करता हूं. उन्होंने कहा कि आज बिहार तरक्की कर रहा है. हर क्षेत्र में विकास दिख रही है. आगे भी बिहार की जनता के लिए मां से प्रार्थना है.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें