Live

पूर्णिया में दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर किया हमला

बोले-जनता ने उन्हें 5 साल के लिए दे दिया छुट्टी, विपक्ष अपने संगठन पर दें ध्यान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पूर्णिया: बिहार के पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पूर्णिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल में बड़ी योजनाओं की राशि का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें बंगाल के साथ-साथ देश को भी सौगात देंगे. इस बाबत पूर्णिया में प्रधानमंत्री का आज ट्रांजीट विजिट था.

दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने 5 साल के लिए उन्हें छुट्टी दे दिया है और 5 साल वह अपने संगठन पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि कोई दल तभी टूटता है जब नेतृत्व पर विश्वास कम होता है. आपने देखा कि दही- चूरा भोज के दिन कांग्रेस पार्टी के कई विधायक उपस्थित नहीं थे. उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता और पूर्णिया के सांसद रात में भी सपना देखते हैं कि बिहार में कहीं कोई घटना घटे ताकि उनकी नेतागिरी चलती रहे. बिहार 20 साल आगे का सोच रहा है और यह नेता आज भी नेतागिरी चमकाने की बात कर रहे हैं.

ममता बनर्जी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी पर सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है इससे स्पष्ट होता है कि केंद्रीय एजेंसियों पर अब ममता बनर्जी का भरोसा नहीं है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है. एक कागज और फाइल लेने के लिए जो हरकत ममता बनर्जी ने की है, वह लोकतंत्र को शर्मसार करता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें