पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा पर सवाल
सहरसा में पंच की गोली मार हत्या,आक्रोशित परिजनों ने काटा बवाल
SAHARSA:-बड़ी खबर सहरसा से है,यहां पंच की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा,वहीं पुलिस ने आक्रोशित को समझा-बुझाकर शांत करवाया.
बताते चलें कि दिवारी पंचायत के पंच लक्ष्मण सिंह उर्फ बंटी सहरसा से अपना गांव भरौली लौट रहे थे. इसी दौरान बेख़ौफ़ अपराधियों ने शाम के समय दिवारी नहर के समीप सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।घटना के बाद इलाज के शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. वहीं जाम की खबर मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची .सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।