राज्यपाल-CM ने दी विदाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाबोधि मंदिर का किया भ्रमण,ई-रिक्शा की सवारी भी की
PATNA:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के अंतिम दिन गया पहुंची.उन्हें सीएम नीतीश कुमार और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पटना एयरपोर्ट पर विदाई दी.वहीं बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर गया दौरे में उनके साथ रहे.
राष्ट्रपति गया एयरपोर्ट से सीधे बोधगया के विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर पहुंची और बोधिवृक्ष एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजा-पाठ एवं ध्यान लगाई.राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर आने के लिए ई-रिक्शा की भी सवारी की.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।