Live

BIHAR NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी उन्हें शुभकामनाएं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को‘न्यू इंडिया का आर्किटेक्ट’बताते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है.

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहारवासियों को भी शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उन्होंने राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले‘सेवा संकल्प अभियान’की जानकारी दी. मुख्यमंत्री के मुताबिक,अभियान का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है.

इसके तहत‘सेवा सेतु अभियान’के माध्यम से बिहार के सभी प्रखंडों और विधानसभा क्षेत्रों में‘सरकार आपके द्वार’शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मार्च 2027 तक‘कायाकल्प अभियान’भी चलाएगी. इसके तहत विकास कार्यों को गति देने,स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता तथा उनकी पहुंच को प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हुए लोगों से‘आशीर्वाद का दीया’जलाने की अपील भी की. उन्होंने विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. इस अभियान के जरिए सेवा,विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें