BIHAR NEWS
प्रभारी मंत्री निशान्त कुमार की अध्यक्षता में हाजीपुर समाहरणालय में DISHA की बैठक संपन्न
हाजीपुर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री निशान्त कुमार की अध्यक्षता में हाजीपुर समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई.बैठक में वैशाली जिले के सभी मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. दिशा की बैठक में जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें20सूत्री भवन, रामाशीष चौक बस स्टैंड के टेंडर, तथा जिले की सभी दलित बस्तियों को मुख्य सड़क से जोड़ने के प्रस्ताव प्रमुख रहे.
प्रभारी मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित विभागों को सभी योजनाओं को समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.बैठक में मंत्री संजय कुमार सिंह, मंत्री लखेन्द्र पासवान, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिलाधिकारी वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।