Live

बढ़ी मुश्किलें

लालू के साले पर पुलिसिया दबिश ,कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर..

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-बड़ी खबर लालू परिवार से है..लालू यादव के साले सुभाष यादव ने एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस की टीम उनके घर की कुर्की करने पहुंची,तो आनन-फानन में सुभाष यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.


बताते चलें कि सुभाष यादव पर बिहटा थाना में धारा 447, 448, 341, 323,342, 384 386, 406, 420, 506,120 बी आईपीसी के तहत मामला चल रहा है. 30 जनवरी 2024 को कोर्ट द्वारा पुलिस को सुभाष यादव को कोर्ट के सामने उपस्थित करने का निर्देश दिया गया था,पर इस नोटिस के बाद भी सुभाष यादव फरार चल रहे थे.इसके बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम कौटिल्य नगर आवास में कुर्की करने पहुंची थी.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें