Live

पुलिस सक्रियता से टली घटना

नवादा में अपराधियों के एकजुट होने की सूचना पर POLICE ACTION..

A
Arun Chourasiaलेखक

NAWADA:- POLICE की चुस्ती और फुर्ती ने नवादा में एक बड़ी वारदात होने से रोक लिया और समय से पहले ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है


मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बुधौल में हथियार बंद अपराधी किसी घटना को अंजाम को देने के लिए एक जगह जुटे थे,इसकी सूचना 112 की पुलिस को दिया,जिसके बाद पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई,पुलिस के आने के भनक लगते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.वहीं पुलिस द्वारा तलाशी के क्रम में एक देशी थरनट बंदूक और कुछ दूर पर खड़े एक बाइक और एक मोबाइल को जब्त कर थाने लाया गया.


बताया जाता है कि 5 -6 की संख्या में रहे हथियार बंद बदमाश बुधौल गांव स्थित एक मकान के पास शोर शराबा कर रहें थे.तभी स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दिया वहीं सूचना पाकर ससमय पहुंची पुलिस को देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए वहीं पुलिस ने तलाशी के क्रम में मौके से एक देशी थरनट,मोबाइल और कुछ दूर पर खड़ी एक बाइक को जब्त कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.


आशंका है कि हथियार बंद अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से सभी एक जगह जुटे थे.पुलिस सक्रिय नहीं होती तो अपराधी बड़ी घटना के अंजाम दे सकते थे,क्योंकि वे हथियारों से लैस अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए बुधौल गांव में घुसे थे लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखते हुए उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया.

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक देशी थरनट बंदूक,मोबाइल और एक बाइक को जप्त किया है फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें