BIHAR NEWS
पीएमसीएच ने 28.50 लाख रुपये का संपत्ति कर जमा कर बनाया शीर्ष स्थान
Patna : पटना नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति कर के समयबद्ध भुगतान को लेकर सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है.वर्तमान वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक संपत्ति कर भुगतान करने वाले संस्थानों की सूची में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) शीर्ष पर है.पीएमसीएच प्रबंधन द्वारा28.50लाख रुपये का संपत्ति कर भुगतान किया गया है.
वर्तमान वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक संपत्ति कर भुगतान करने वाले प्रमुख सरकारी संपत्तियां-
1.पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच):28.50लाख रुपये
2.आईजीआईएमएस:24.87लाख रुपये
3.पटना विमेंस कॉलेज:14.10लाख रुपये
4.राजभवन:11.76लाख रुपये
5.चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट:10.90लाख रुपये
इन संस्थानों द्वारा समय पर संपत्ति कर का भुगतान कर निर्धारित रियायत का लाभ भी प्राप्त किया गया है.साथ ही,संपत्ति कर के माध्यम से शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है.
गैर-सरकारी संस्थानों में जय प्रभा मेदांता अस्पताल सबसे बड़ा करदाता
गैर-सरकारी संपत्तियों की श्रेणी में जय प्रभा मेदांता अस्पताल ने सर्वाधिक49.62लाख रुपये का संपत्ति कर भुगतान किया है.इस श्रेणी में अन्य शीर्ष करदाता निम्नवत हैं-
2. HMRIअस्पताल:18.20लाख रुपये
3.बेली स्क्वायर मॉल:17.83लाख रुपये
4.कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल:16.52लाख रुपये
5.सेंट माइकल्स स्कूल:11.13लाख रुपये
आम नागरिकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है.अभियान के दौरान निगम की टीमें संपत्तियों का सर्वेक्षण कर संपत्ति कर के दायरे से बाहर रह गई संपत्तियों का कर निर्धारण,पुनः कर निर्धारण एवं बकाया संपत्ति कर के भुगतान से संबंधित आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
महत्वपूर्ण सूचना :- यदि आपकी संपत्ति का अभी तक कर निर्धारण नहीं हुआ है,तो निकटतम अंचल कार्यालय या मौर्या लोक स्थित निगम मुख्यालय में यथाशीघ्र कर निर्धारण करवाएं और दोगुनी पेनल्टी से बचें.
TOLL FREE No- 155304
पटना से अंकिता की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।