Live

PMCH को मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगात

CM सम्राट चौधरी ने 536 बेड वाले टावर-3 का किया उद्घाटन, मरीजों को बड़ी राहत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को536बेड की क्षमता वाले नवनिर्मित और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस टावर-3का उद्घाटन किया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाना और स्वस्थ बिहार का निर्माण करना सरकार की प्राथमिकता है.

नए भवन में शुरू होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर

पीएमसीएच में इलाज कराने आने वाले मरीजों को अब ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए धूप, गर्मी और बारिश में परेशान नहीं होना पड़ेगा. नए भवन के पहले तल पर ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू किया जा रहा है. अस्पताल में प्रतिदिन औसतन तीन हजार मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं.

10से बढ़ाकर15किए गए काउंटर

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या10से बढ़ाकर15कर दी गई है. पूरा काउंटर क्षेत्र वातानुकूलित होगा. यहां मरीजों के बैठने की भी व्यवस्था रहेगी. कुल15काउंटरों में तीन महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि एक काउंटर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आरक्षित रहेगा.

मरीजों को मिलेगी राहत

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई व्यवस्था से पर्ची कटवाने में लगने वाला समय कम होने और मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलने की उम्मीद है. मरीज नए भवन के पहले तल पर पंजीकरण कराने के बाद तीसरे तल पर स्थित ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें