Live

BIHAR NEWS

पीएम नरेंद्र मोदी ने बक्सर-चौसा थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का किया शुभारंभ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बड़ी सौगात दी है. बहुप्रतिक्षित थर्मल पावर प्लांट के सेकंड यूनिट का आज उद्घाटन हुआ साथ ही बक्सर जिले में इंडस्ट्रियल हब सेंटर का शिलान्यास भी. प्रधानमंत्री ने वैशाली जिले के एकमाती सभा में वर्चुअल माध्यम से बक्सर जिले को यह तोहफा दिया.

बक्सर चौसा थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया. इस दौरान चौथ थर्मल पावर प्लांट परिसर में लाइव टेलीकास्ट कर इसका सीधा प्रसारण किया गया.

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी निहारिका छवि के साथ-साथ जिला भू अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार, पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी और मुन्ना तिवारी ,चौसा थर्मल प्लांट के सीईओ पुलक मुखोपाध्याय के साथ-साथ एचआर हेड मितेश कुमार और संजीव कुमार की इस बात का प्रतीक है कि बक्सर विद्युत स्टेशन केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं बल्कि समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण पहल है. एसडीपीएल परिवार आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता है. और यह आधुनिक सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित परियोजना बिहार की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने तथा देश के विकास में योगदान देने के उद्देश्य से निर्मित की गई है.

थर्मल पावर प्लांट अठारह हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पहली यूनिट 650 मेगा वाट का उद्घाटन बिहार के गया जी की सभा से हुआ था. आज दूसरी यूनिट 650 मेगा वाट आज राष्ट्र को समर्पित होने के साथ ही ताप विद्युत स्टेशन की दोनों इकाइयां अपने क्षमता के साथ राष्ट्र की ऊर्जा व्यवस्था में योगदान देने के लिए तैयार है.

बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें