Live

BIHAR NEWS

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार को हाजीपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के क्रम में हाजीपुर आयेंगे.

केंद्रीय मंत्री ने डीएम वर्षा सिंह और एसपी के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, मंच, पंडाल, पार्किंग और आम जनता की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. चिराग पासवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को वैशाली के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी में हेलिकॉप्टर से आयेंगे. पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट --

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें