Live

BIHAR NEWS

पीएम मोदी ने वैशाली से VC के जरिए गया के 10 लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी, मगध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटीं महिलाएं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय बिहार दौरे के दौरान वैशाली जिले से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में भी किया गया. इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में भव्य पंडाल बनाया गया था, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लाभार्थी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने पहुंचे थे.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत गया जिले में नवनिर्मित आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश के अवसर पर आवास की चाबी वितरित की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़कर लाभार्थियों को चाबी वितरण की प्रक्रिया पूरी कराई.

गया जिले में योजना के तहत कुल 1000 आवासों का निर्माण कराया जाना है, जिनमें से अब तक 437 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं. इसी कड़ी में गया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से चयनित 10 महिला लाभार्थियों को मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया था, जिन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़कर आवास की चाबी सौंपी गई.

आवास की चाबी मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. वर्षों से अपने पक्के घर का सपना संजोए परिवारों के लिए यह पल खास रहा. कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले इस लाभ को अपने जीवन में एक नई शुरुआत बताया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें