Live

पीएम किसान योजना

24वीं किस्त का इंतजार, दीपावली से पहले खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:बिहार समेत देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की24वीं किस्त का इंतजार है. त्योहारी सीजन में किसानों को उम्मीद है कि दीपावली से पहले उनके बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी जा सकती है. हालांकि,केंद्र सरकार की ओर से किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है. इसकी शुरुआत वर्ष2019में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं. यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है. प्रत्येक किस्त में दो हजार रुपये मिलते हैं.

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक,आमतौर पर दो किस्तों के बीच चार महीने का अंतर रहता है. यह अवधि20अक्टूबर को पूरी हो चुकी है. ऐसे में अगली किस्त जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि,किसानों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए.

इन किसानों को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास खेती योग्य जमीन होना जरूरी है. इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए. बैंक खाता आधार से लिंक होना और जमीन का भू-सत्यापन भी आवश्यक है.

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

आयकर का भुगतान करने वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं हैं. केंद्र और राज्य सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी,पंजीकृत डॉक्टर,इंजीनियर,वकील,चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी योजना के लाभ से बाहर हैं. इसके अलावा, 10हजार रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले कुछ पेंशनभोगी भी पात्र नहीं हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें