Live

पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली के राजापाकर में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हाजीपुर : बिहार के वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर 2026 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. बुधवार को इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को राजापाकर प्रखंड के जाफराबाद पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और लोगों के आने-जाने के रास्ते का बारीकी से जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए. सुरक्षा और सुविधा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नीतीश सेतु का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सेतु पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली.

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बिजली, पानी और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां जोरों पर चल रही है.

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें