Live

BIHAR NEWS

PK का बड़ा बयान, अनुज सिंह पर आरोपों को लेकर बोले- FIR या कोर्ट से मामला सामने आया तो होगी कार्रवाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी केMLC उम्मीदवार अनुज सिंह पर लगे आरोपों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर अनुज सिंह के खिलाफFIR या कोर्ट के जरिए कोई मामला सामने आता है तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी.PK ने कहा किMLC औरMLA चुनाव में जन सुराज अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगा.

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के अपराध से जुड़े बयान को लेकर बिहार सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं को यह समझना चाहिए कि उनके वोट का असर सरकार और नेतृत्व पर पड़ता है. उन्होंने बांकीपुर चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां वोट देकर भाजपा सरकार पर लगाम लगाने की बात सामने आई, उसी तरह स्नातक और शिक्षक मतदाताओं कोNDA के खिलाफ मतदान करना चाहिए. हालांकि उन्होंनेRJD और जंगलराज से जुड़े दलों को वोट देने की संभावना को भी खारिज किया.

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भीPK ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जन सुराज वर्ष2021 से वोटर लिस्ट, चुनाव की तारीख, आचार संहिता और चुनाव के दौरान पैसे बांटने जैसे मुद्दों पर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता रहा है. उनके अनुसार, इन मामलों में आयोग के फैसलों को लेकर जन सुराज लगातार सवाल उठाता आया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें