Live

एक साथ चार की मौत से मचा कोहराम

तिलक समारोह से लौट रहे लोग हो गए हादसे का शिकार..

A
Arun Chourasiaलेखक

Gopalganj - बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से है..यहां तिलक समारोह की खुशी मातम में बदल गई...एक साथ चार लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है.


दरअसल इन चारों की मौत एक हादसे में हो गई है.यह हादसा गोपालगंज जिले के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव के समीप हुई है.तिलक समारोह से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर साइकिल सवार पर पलट गई.इसमें दो साइकिल सवार के साथ ही पिकअप पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गई.हादसे की सूचना के बाद हड़कंप मच गयी.मौके पर आमलोगों की भीड़ लग गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मिली जानकारी के अऩुसार मृतक मीरगंज के कालोपट्टी और मिश्र बतरहां के रहनेवाले हैं.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें