रेसर बाइक पर 'लहरिया गर्ल' के हैरतअंगेज करतब
हाथों में रिवॉल्वर के साथ किए स्टंट, अब हरकत में आयी पटना पुलिस
NEWS DESK :बिहार की एक लड़की इनदिनों अपनी स्टंटबाजी से पटना पुलिस को मुंह चिढ़ा रही है। दरअसल, फुल स्पीड में ये लड़की रेसर बाइक पर सवार होकर हैरतअंगेज करतब दिखाती है और लहरिया कट मारते हुए कई वीडियो बनाती है और कानून की धज्जियां उड़ाती है।
पटना पुलिस को मुंह चिढ़ाती स्टंटबाज लड़की
पटना पुलिस के लिए चुनौती बनी इस लड़की के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो बाइक पर सवार होकर स्टंट करती दिखती है। यही नहीं इस दौरान उसके हाथों में रिवॉल्वर भी होता है। हालांकि ये असली है या नकली, ये बड़ा सवाल खड़े करता है।
मरीन ड्राइव पर होती है पुलिस की तैनाती
बताया जा रहा है कि पटना के मरीन ड्राइव के पास ये लड़की अक्सर स्टंट करती हुई दिखती है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि मरीन ड्राइव पर बाइक रेसिंग और स्टंटबाजी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की हरवक्त तैनाती रहती है लेकिन फिर ये लड़की अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है।
हरकत में आयी पटना पुलिस
फिलहाल इस लड़की के कई वीडियो को देखने के बाद पटना पुलिस हरकत में आयी है और पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सिटी एसपी का कहना है कि जांच हो रही है और जांच के बाद कार्रवाई होगी। हालांकि सवाल ये उठता है कि जब पटना के मरीन ड्राइव में पुलिस चौकी बनी है। पुलिस की लगातार गश्त होती है, इसके बावजूद भी इसतरह के वीडियो सामने आ रहे हैं, जो कई सवालों को जन्म देता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।