Live

अररिया में पत्नी के प्यार में दे दी जान

लाइसेंसी बन्दूक से खुद को मारी गोली, जानें पूरी स्टोरी

A
ASHISH KUMARलेखक

ये घटना अररिया के जोकीहाट बाजार इलाके की बतायी जा रही है। जोगी भगत नाम के शख्स ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बन्दूक से ही खुद को गोली मार कर अपनी लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है की 6 महीना पहले ही पत्नी की मौत हो गई थी जिसके बाद कारोबारी जोगी भगत लगातार डीप्रेशन में ही चल रहा था।

आशंका जतायी जा रही है कि पत्नी के वियोग को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने मामले की वैज्ञानिक अनुसन्धान को लेकर भागलपुर से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुला लिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें