Big Breaking
पटना एसटीएफ ने कुख्यात मारुति नंदन झा को धर दबोचा, बेगूसराय के बछवाड़ा से हुआ गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश एनएच 28 के रास्ते जा रहा है. इसी सूचना पर बछवाड़ा थाना इलाके में घेराबंदी कर समस्तीपुर और बछवारा के बीच मारुति नंदन झा को गिरफ्तार कर लिया गया.
मारुति नंदन झा पर हत्या लूट रंगदारी के 10 मामले दर्ज हैं. पिछले 10 वर्षों से मारुति नंदन झा पुलिस की नजरों में फरार था. वह फरारी के दौरान भी कई हत्या समेत अपराधिक की घटनाओं को अंजाम दे चुका था. लगातार पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी. लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा दे रहा था. इस वजह से मारुति नंदन झा की गिरफ्तारी के लिए 50000 का इनाम रखा गया था.
पटना एसटीएफ की टीम ने मारुति नंदन झा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बता दें कि 30 अप्रैल 2017 को परिहारा थाना के सांखो गांव में समीर देव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में परिहारा गांव निवासी मारुति नंदन झा उर्फ गुड्डध झा वांटेड था.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।