BREAKING NEWS
पटना सड़क हादसा अपडेटः बेलगाम स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचला, 2 लोगों की मौत
पटना: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित महेशनगर में बेलगाम स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवारों के साथ-साथ सड़क पर पैदल चल रहे कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
2 लोगों की मौत, 8 लोग घायल
इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि8लोग घायल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल और पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH)में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर है।
हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार,तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
पटना से विवेक की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।