Live

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

पटना पुलिस ने 6 आरोपी युवकों को दबोचा, हजारों नशीली टैबलेट और इंजेक्शन बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई अगमकुआं थाना क्षेत्र के टीवी टावर के पास की है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने टीवी टावर के पास छापेमारी कर 4 लोगों को 415 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़ा है. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जीएम रोड स्थित यूनिक फार्मा की दुकान और गोदाम में छापेमारी की.

पुलिस के मुताबिक,यहां से करीब 5,500 पीस नशीली टैबलेट और 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए. इस कार्रवाई में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया. कुल मिलाकर मामले में छह आरोपियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रांत कुमार,आदित्य राज,अनिल कुमार,पंकज पासवान,अफगान आलम और शहजाद आलम के रूप में हुई है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है.

मामले में पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे भी छापेमारी की जा रही है. मामले में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें