Live

BIHAR NEWS

पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर कोर्ट नाराज, जांच में लापरवाही पर उठाए सवाल, अगली सुनवाई 6 नवंबर को

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:राजधानी पटना मेंNEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की क्लोजर रिपोर्ट पर विशेष पॉक्सो अदालत ने सवाल उठाए हैं. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान जांच के तरीके, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य जुटाने में कथित लापरवाही को लेकर अदालत ने नाराजगी जताई. मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को निर्धारित की गई है.

CBI ने करीब आठ महीने की जांच के बाद अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी. एजेंसी का कहना था कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्याप्त ठोस सबूत नहीं मिले हैं. हालांकि, छात्रा के परिजनों ने इस रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है. अदालत में सुनवाई के दौरान जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठे. रिपोर्ट को स्वीकार करने या आगे की जांच का निर्देश देने पर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है.

हॉस्टल में बेहोश मिली थी छात्रा

मृत छात्रा पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकरNEET की तैयारी कर रही थी. वह पांच जनवरी 2026 को हॉस्टल पहुंची थी. अगले दिन छह जनवरी को वह अपने कमरे में बेहोश मिली. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी. छात्रा के पिता के बयान पर नौ जनवरी को चित्रगुप्त नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

SIT के बादCBI ने संभाली जांच

शुरुआत में बिहार पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले की जांच की. बाद में जांचCBI को सौंप दी गई. जांच के दौरान मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट सहित विभिन्न साक्ष्यों की पड़ताल की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 30 लोगों केDNA नमूने भी लिए गए थे, लेकिन संबंधित नमूने से किसी का मिलान नहीं हुआ.

अब छह नवंबर की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. अदालत के फैसले से तय होगा कि क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार होगी या जांच आगे बढ़ाने का निर्देश दिया जाएगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें