पटना नगर निगम की बेलगाम ट्रक से बड़ा हादसा
गाँधी मैदान के गेट में मारी जोरदार टक्कर, ऑन ड्यूटी गार्ड की मौत
पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां पटना गर निगम की बेलगाम ट्रक ने गांधी मैदान के गेट नंबर 10 में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही ड्यूटी पर मौजूद गार्ड सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हे आननफानन में PMCH में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गार्ड की मौत हो गई।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 15 अगस्त की तैयारियां चल रही है। इसी दौरान नगर निगम की गाड़ी ने गांधी मैदान की बंद गेट में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में गांधी मैदान का गेट नं. 10 उखड़ गया। इस हादसे में दो लोग एक बड़े लोहे के गेट के निचे दब गए। घायलों में एक गार्ड दिलीप पासवान और एक अन्य युवक शामिल है। जिन्हे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गार्ड की मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।