पटना में दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट
बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी
NEWS DESK :बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेलगाम लुटेरों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए 2 लाख रुपये लूट लिए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बेखौफ लुटेरों का तांडव
पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जेपी गोलंबर पर बेखौफ लुटेरों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है और टीचर से दो लाख रुपये लूट लिए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित बैक से रुपये निकाल कर रिक्शा से घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पूरे इलाके की घेराबंदी
फिलहाल लूट की इस घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी गई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।