Live

पटना में कॉमर्स कॉलेज की छात्रा का अपहरण

किडनैपर ने मांगी 5 लाख की फिरौती,सदमे में परिजन

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। इतना ही नहीं पीड़ित परिजनों को कॉल कर अपहरणकर्त्ताओं ने फिरौती की भी मांग की है। साथ ही धमकी दी है कि फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्रा को मौत के घाट उतार दिया जायेगा।


पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना में मामला दर्ज करा दिया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने प्रेम प्रसंग और अपहरण दोनों ही मामले पर जांच शुरू कर दी है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ सदर बाजार चौराहा के पास एक कपड़ा दुकानदार की बेटी का उस वक्त अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया जब उसके पिता उसे कॉलेज आफ कमर्स छोड़ कर आए थे। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। अपहरण की जानकारी परिजनों को तब लगी जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी और तभी अज्ञात नंबर से छात्रा के पिता को कॉल कर अपहरणकर्त्ताओं ने बताया कि लड़की उनके कब्ज़े में हैं और फिर फिरौती की रकम की मांग कर दी।


वहीं घटना के बाद पूरे फुलवारीशरीफ सदर बाजार में व्यापारियों में गहरा आक्रोश का माहौल है। फुलवारीशरीफ पुलिस अपहरणकर्त्ताओं के मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन का पता कर रही है साथ ही केस से जुड़े हर पहलू पर तहकीकात करने में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें