Live

BIHAR NEWS

पटना में रात में कई फ्लाईओवर रहेंगे बंद, 1 से 8 अक्टूबर तक लोड टेस्टिंग

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:राजधानी पटना में प्रमुख पुलों और फ्लाईओवरों की मजबूती जांच के लिए 1 से 8 अक्टूबर तक लोड टेस्टिंग और कंडीशन सर्वे कराया जाएगा.IITपटना की देखरेख में होने वाली इस तकनीकी जांच को लेकर यातायात पुलिस ने संबंधित मार्गों पर रात में ट्रैफिक बंद रखने की सूचना जारी की है.

जांच के दौरान निर्धारित फ्लाईओवरों पर रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इसका उद्देश्य पुलों और फ्लाईओवरों की मौजूदा स्थिति और भार वहन क्षमता का तकनीकी आकलन करना है.

1 अक्टूबर को आर-ब्लॉक रोड फ्लाईओवर पर रात 2 से 4 बजे तक यातायात बंद रहेगा. 2 अक्टूबर कोGPOगोलंबर और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर के बीच के हिस्से में जांच होगी और इस दौरान वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा.

5 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ROBपर ट्रैफिक बंद रहेगा. 6 अक्टूबर को कंकड़बाग फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही दो घंटे के लिए रोकी जाएगी.

7 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ से मीठापुर ओवरब्रिज,वाया करबिगहिया,फ्लाईओवर मार्ग पर यातायात बंद रहेगा. वहीं 8 अक्टूबर को बेली रोड ब्रिज पर रात 2 से 4 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा.

यातायात पुलिस ने देर रात इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित समय में वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. लोड टेस्टिंग के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित फ्लाईओवरों पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें