Live

BIHAR NEWS

पटना में मूक-बधिर कन्या विद्यालय में श्रवण-बाधित छात्राओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और कल्याण को लेकर विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: राजधानी पटना के गायघाट स्थित राजकीय मूक-बधिर कन्या विद्यालय में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT),बिहार के समावेशी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विशेष आवश्यकता वाली श्रवण-बाधित छात्राओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कक्षा6से8तक की छात्राओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य,व्यक्तिगत स्वच्छता,कल्याण और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक जानकारी सरल और सहज माध्यम से उपलब्ध कराना था. इस अवसर परUNFPAकी डॉ. अनुभूति ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं. उनकी बातों और संदेशों को सांकेतिक भाषा के माध्यम सेCRCसे आईं मोनिका ने छात्राओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया.

कार्यक्रम मेंSCERTके समावेशी शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवेद हसन खाँ की गरिमामयी उपस्थिति रही. अतिथियों का परिचय विभाग के व्याख्याता विजय कुमार भास्कर ने कराया,जबकि निरूपमा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया.

इस अवसर परUNFPAके राज्य प्रतिनिधि राहुल कुमार तथा अनुमंडलीय अस्पताल,दानापुर की काउंसलर शर्मिला भी मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम के अंत में समावेशी शिक्षा विभाग की व्याख्याता कुमारी अमृता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में श्रवण-बाधित छात्राओं के स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के साथ समावेशी शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें