Live

BIG NEWS

पटना में MLC चुनाव की मतगणना के बीच भारी हंगामा, काउंटिंग सेंटर के बाहर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर भारी हंगामा हो रहा है. इस केंद्र पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए वोटों की गिनती हो रही है. मतगणना के दौरान पहले भी कुछ प्रत्याशियों ने व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए. जन सुराज और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने काउंटिंग सेंटर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का आरोप लगाया था.

राजधानी पटना में MLC चुनाव की मतगणना के बीच काफी हंगामा हो रहा है. बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हो रहा है. फॉर्म-16 को लेकर विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं. कागजात लेकर अंदर जा रहे पदाधिकारी को लेकर आपत्ति जताई. विपक्ष ने फॉर्म में बदलाव की आशंका जताई है. मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थिति संभालने में जुटी है. फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल जारी है. सबकी नजर मतगणना पर है.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें