BIHAR NEWS
पटना में जदयू की बैठक में प्रबोधन कार्यक्रम, नए MLA को दिया गया प्रशिक्षण
पटना : जदयू की बड़ी बैठक के बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान सामने आया है. संजय झा ने कहा कि आज पार्टी की बैठक के साथ प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें नए विधायकों को प्रशिक्षण दिया गया.
उन्होंने बताया कि विधायकों को विधानसभा और विधान परिषद में प्रभावी तरीके से काम करने,पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभाने और अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी करने से जुड़ी जानकारी दी गई.
ललन सिंह और कुछ विधायकों के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर संजय झा ने कहा कि बैठक में केवल विधायकों को ही बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि उनकी कल शाम ललन सिंह से बातचीत हुई थी और ललन सिंह ने बैठक करने की बात कही थी. संजय झा ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी तरह की राजनीतिक बात नहीं है.
उन्होंने कहा कि कुछ विधायक जरूरी काम की वजह से बैठक में नहीं आ सके,लेकिन इसे किसी विवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.
वहीं,अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने के बावजूद संजय झा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।