Live

BIHAR NEWS

पटना में कोचिंग शिक्षक पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप, परिजनों ने शिक्षक को पीटा, पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

Patna : पटना के मसौढ़ी में कोचिंग संचालक सह शिक्षक पर छात्रा से बदसलूकी करने का आरोप लगा है. मामला धनरूआ थाना क्षेत्र के पभेड़ी मोड़ स्थित एक कोचिंग सेंटर का बताया जा रहा है. आरोप है कि शिक्षक ने कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा से मोबाइल पर अपनी तस्वीर भेजने को कहा. इसके बाद छात्रा के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप शिक्षक पर लगा है.

छात्रा ने कथित घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी. जानकारी मिलने के बाद परिजन आक्रोशित होकर कोचिंग सेंटर पहुंचे. वहां शिक्षक के साथ मारपीट की गई. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ.

स्थानीय लोगों के अनुसार,घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. शिक्षक और कोचिंग संचालक अनिल कुमार पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप लगाया गया है. हालांकि,पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस स्तर पर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.

धनरूआ पुलिस के मुताबिक,मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की विधिसम्मत जांच और कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस फिलहाल मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. सोशल मीडिया पर मामले से संबंधित दावे भी सामने आए हैं,लेकिन उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस शिकायत मिलने के बाद आरोपों,घटना की परिस्थितियों और संबंधित साक्ष्यों की जांच करेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें