Live

BIHAR NEWS

पटना में अब हर मोड़ पर रहेगी ट्रैफिक की नजर, 33 जगह बनेंगे स्थायी पोस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: शहर में जाम और बेतरतीब पार्किंग की समस्या से निबटने के लिए 33 स्थानों पर स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनाये जायेंगे. इसके लिए पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिल गयी है. इन सभी पोस्ट पर ट्रैफिक पदाधिकारी और जवानों की तैनाती होगी. इससे प्रमुख चौराहों,व्यस्त सड़कों और जाम वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी.

इन 33 ट्रैफिक पोस्ट में 10 जगहों पर विशेष सुविधाओं वाले पोस्ट बनाये जायेंगे. यहां पुलिसकर्मियों के बैठने के साथ पेयजल और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इनमें आरएन सिंह मोड़ के दक्षिण,पटेल गोलंबर,करबिगहिया स्टेशन,रूपसपुर पुल के नीचे,दानापुर स्टेशन,अदालतगंज जाने वाले रास्ते के पास इस्कॉन मंदिर,जगजीवन गोलंबर,पटना जू गेट नंबर-1,करबिगहिया बाध मोड़ गोलंबर और राजीव नगर आरओबी के नीचे शामिल हैं.

इसके अलावा 23 अन्य स्थानों पर भी स्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनेंगे. इनमें भिखारी ठाकुर आरओबी,पंचरूपी हनुमान मंदिर बेली रोड,जगनपुरा मोड़,70 फीट,कृष्णा घाट अशोक राजपथ,मखनिया कुआं दक्षिणी,महादेव स्थान बाइपास मोड़,पैजावा मोड़,बैरिया बस स्टैंड,संपतचक,गांधी सेतु के पिलर नंबर-46,बेलदारीचक,राजेंद्र नगर पुल के नीचे,सिपारा पुल के नीचे और पटना जंक्शन के समीप पिलर नंबर 3-4 शामिल हैं.

जमाल रोड,परेव चेक पोस्ट,अमराहा,सरमेरा मोड़,मीठापुर सब्जी मंडी और रामजीचक दीघा पुल के नीचे भी ट्रैफिक पोस्ट बनाये जायेंगे. स्थायी पोस्ट बनने के बाद पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और जाम तथा अव्यवस्थित पार्किंग पर निगरानी और कार्रवाई को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें